लखीमपुर कांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की गई दोनों नाबालिग बहनों की हत्या…

लखीमपुर खीरी कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। लखीमपुर कांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर दोनों बहनों की हत्या की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के पैनल ने दोनों बहनों का पोस्टमार्टम किया। दोनों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। लखीमपुर कांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर दोनों नाबालिग बहनों की हत्या की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के पैनल ने दोनों बहनों का पोस्टमार्टम किया। दोनों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। बता दें, लखीमपुर खीरी कांड में अब तक मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लखीमपुर खीरी में दो बहनों की हत्या मामले में गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई खुलासे किये हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है।

बता दें, बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। मां का कहना है कि शाम करीब पांच बजे उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य लोग दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे।

Related Articles

Back to top button
Puzzle magic: Găsiți o Doar un geniu poate rezolva această ghicitoare extrem Descoperă o eroare majoră în doar 5 secunde: un test Rebus pentru genii: găsiți Un puzzle Găsește pisica isteață printre bufnițe în Rezolvă ghicitoarea în 9 secunde: unde