लखीमपुर खीरी: बाढ़ से 3 सौ से ज्यादा गांव प्रभावित, सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त, हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद

लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी में बाढ़ से अभी भी तीन सौ से ज्यादा गांव प्रभावित है। गावों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। तीन सौ से ज़्यादा इन गांवों में लोगो की परेशानी अभी भी कम नही हो रही है। बाढ़ आई प्रभावित इन गांवों में सौ से ज्यादा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है।कई हज़ार हेक्टेयर फसल इस बाढ़ के पानी मे बर्बाद भी हुई है।

बर्बादी की इस बाढ़ ने न सिर्फ मकानों को नुकसान किया बल्कि इंसानी जानो के लिए भी अकाल बन गई, जिसमें अब 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से सबसे ज्यादा पलिया धौरहरा निघासन तहसीले प्रभावित है। सरकारी मदद लोगो के लिए ऊँट के मुंह मे ज़ीरा साबित हो रही है। जिन बाढ़ पानी से भरे गावो में पानी कम हुआ तो अब वहां बर्बादी के निशान दिखाई पड़ रहे है अभी भी हजारों लोग इस बाढ़ से बेहद परेशान है।

गौरतलब है कि, पिछले सप्ताह बनबासा बैराज से छोड़े गए करीब साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी व नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश से जिले की नदियां उफान पर आ गईं थी। जिससे जिले के सैकड़ों गावों में बाढ़ का पानी घुस गया था और फसलें जलमग्न हो गईं थीं।

Related Articles

Back to top button
Live TV