MahaShivratri 2024: महाकाल के दर्शन के शिवालयों में उमड़े लाखों श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट

पूरे देश में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के ...

पूरे देश में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है.इस दिन भक्त भोलेनाथ और मां पार्वती की विशेष उपासना करते हैं.मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही शिव भगवान और मां पार्वती विवाह के बंधंन में बंधे थे।

आप को बता दे की शिवरात्रि पर देशभर के शिवालयों में भारी संख्या में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर व कानपुर के आनन्देश्वर परमट मंदिर जैसे बड़े मंदिरों में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए दूर दूर से आते है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है ।

श्रद्धालु लाइन में खड़े होकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए दर्शन को जा रहे हैं वहीं अगर बात करें पुलिस प्रशासन की तो प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाए है जिससे लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.आज मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं दर्शन करने आते हैं। भक्तों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Related Articles

Back to top button