Delhi JDU Meeting: नीतीश ने संभाली JDU की कमान, ललन सिंह ने दिया इस्तीफा

Delhi JDU Meeting: आज स्पष्ट हो जाएगा कि कि ललन सिंह ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे या किसी और को यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

Delhi JDU Meeting: दिल्ली में हुई जदयू की कार्यकारिणी बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देदिया है। नीतीश कुमार जदयू के नए अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। ललन सिंह ने अपने ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पार्टी या किसी से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने बताया स्वास्थ्य कारणों के चलते अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

नीतीश कुमार अब बिहार के सीएम के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष की भूमिका भी निभाएंगे। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शुक्रवार को शाम 5 बजे औपचारिक तौर पर इसका ऐलान किया जाएगा। नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस बात का पहले से ही कयास लगाया जा रहा था कि नीतीश पार्टी की कमान ले सकते हैं और ऐसा ही हुआ। वहीं ललन सिंह मीडिया से बात करते हुए नीतीश से किसी भी प्रकार की नाराजगी को नकारा दिया। 

ये तीन नाम चर्चा में थे

ललन सिंह के अलावा अन्य तीन नाम चर्चा में थे। इन तीन नामों में सीएम नीतीश कुमार, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और विजय चौधरी का नाम शामिल है।

दिल्ली जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार खुद पार्टी का कमान अपने हाथ में लेते हैं, तो पार्टी का विकास होगा। अध्यक्ष पद के अलावा बैठक में लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है। लोकसभा चुनाव में पार्टी किन-किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और गठबंधन में जदयू की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो सकती है। 

Related Articles

Back to top button