TMC के उम्मीदवार घोषित होने के बाद सपा कार्यालय पहुंचे ‘ललितेश पति त्रिपाठी’, बोलें-अखिलेश ने दिखाया बड़ा दिल

भदोही लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रत्याशी "ललितेशपति त्रिपाठी" ने सोमवार को क्षेत्र में एंट्री की. ललितेशपति त्रिपाठी प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा कार्यालय पहुंचे

Desk : भदोही लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रत्याशी “ललितेशपति त्रिपाठी” ने सोमवार को क्षेत्र में एंट्री की. ललितेशपति त्रिपाठी प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा कार्यालय पहुंचे. वहां आयोजित बैठक में कार्यकर्ता व नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. बैठक में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से चुनाव प्रचार में जी-जान से जुटने की अपील की गई.

आपको बता दें कि ललितेशपति ने बयान देते हुए कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी से आमजन त्रस्त हैं. जनता ने बीजेपी के तानाशाही से निजात पाने का मन बना लिया है. ऐसे में लोकसभा क्षेत्र भदोही में टीएमसी व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी सोमवार को पहली बार क्षेत्र में पहुंचे.

उन्होनें मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता ने अखिलेश से सीट मांगी अखिलेश ने बड़ा दिल दिखाया है. भदोही सपा का गढ़ रहा है. आमजनता, कार्यकर्ता लगकर सीट जीतने-जिताने का काम करेंगें. आगे उन्होनें चुनाव चिन्ह को लेकर कहा कि फिलहाल हमें लगता है कि जनता को जिसे वोट देना होता है वह दो-चार दिन में चुनाव चिन्ह को पहचान लेती है.

Related Articles

Back to top button