पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ की भारत में बिक रही जमीन, आम लोग भी लगा सकते हैं बोली

हमने नहीं पहन रखीं हैं चूड़ियां और न ही हम म्यांमार हैं। ऐसा कहा था पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री डिक्टेटर परवेज मुशर्रफ ने।

हमने नहीं पहन रखीं हैं चूड़ियां और न ही हम म्यांमार हैं। ऐसा कहा था पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री डिक्टेटर परवेज मुशर्रफ ने। वैसे तो भारत के इस दुश्मन का अब कोई अस्तित्व नहीं है। परवेज मुशर्रफ की मृत्यु पिछले वर्ष 2023 5 फरवरी को ही हो गई थी। लेकिन परवेज मुशर्रफ की कुछ संपत्ती ऐसी भी थी जो भारत में आज तक थी। इसे ही लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, बात ये है कि भारत में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और मिलिट्री शासक जनरल परवेज मुशर्रफ की जमीन नीलाम हो रही है।

मुशर्रफ का परिवार बागपत के कोताना गांव में रहता था। बंटवारे के दौरान उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। लेकिन अब यहां भारत में उनकी कुल 13 बीघा जमीन शत्रु संपत्ति घोषित की जा चुकि है। अब जिला प्रशासन के माध्यम से मुशर्रफ की 13 बीघा जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस जमीन की नीलामी के बाद से परवेज मुशर्रफ और उसके खानदान का नामोनिशान भारत से मिट जाएगा।

दिल्ली में इस जगह पर हुआ था जन्म

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह का जन्म 11 अगस्त साल 1943 को दिल्ली के दरियागंज में हुआ था। मुशर्रफ जहां जन्मे वहां पर अभी भी उनकी हवेली मौजूद है। साल 2001 में मुशर्रफ भारत आए थे। वो उस गली में भी गए थे। अपने पुराने घर को देखकर भावुक भी हुए थे। उनकी मां बेगम जरीन भी साल 2005 में भारत आईं थीं। उन्होंने भी इस घर का दौरा किया था।

Related Articles

Back to top button