
टिहरी बांध की झील से उत्तरकाशी जिले के भल्डगांव में हो रहे भूधसाव के चलते ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरु किया है। ग्रामीण कमल लाल का कहना कि टिहरी बांध झील के जलस्तर का लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के कारण उनके गांवों में भूधसाव हो रहा है,जिसके चलते ग्रामीणों के आवासीय भवनों को भी खत्तरा पैदा हो गया है।
बताया कभी भी ग्रामीणों को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ सकता है। कहा कि ग्रामीणों की ओर से कई बार जिलाधिकारी, पुनर्वास विभाग और टीएचडीसी के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया, लेकिन उनकी मांग को अनुसुना कर दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों को मजबूर होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा।
ग्रामीण आनंदी देवी ने बताया टिहरी बांध की झील का एरिया उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ कस्बे तक फैला है, पुनर्वास विभाग और टीएचडीसी उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। प्रभारी पुनर्वास अधिकारी अपूर्वा सिंह ने बताया जेएसी की रिपोर्ट से ग्रामीण संतुष्ट नहीं है,जिसके कारण ग्रामीण यहां आये हैं, जिला प्रशासन जेएसी रिपोर्ट को टीएचडीसी को भेजेगा,जेएसी की रिपोर्ट उच्चअधिकारी द्वारा ही बेरीफाइड की जाती है।
रिपोर्ट-सूर्य प्रकाश रमोला









