अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें आई सामने, पहले चरण में भू-तल का निर्माण पूरा

ये तस्वीरें भगवान राम के भव्य दृशय को दिखा रही है. लगातार अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. मंदिर निर्माण के पहले चरण में भू-तल का निर्माण पूरा हो गया है.

अयोध्या-रामनगरी अयोध्या में भव्य मंदिर बनने वाला है. राम भक्तों की बरसो की आस पूरी होने वाली है. अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें सामने आई है.ये तस्वीरें भगवान राम के भव्य दृशय को दिखा रही है.
लगातार अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. मंदिर निर्माण के पहले चरण में भू-तल का निर्माण पूरा हो गया है.

गर्भगृह समेत कोली मंडप, गुढ़ मंडप, नृत्य मंडप तैयार है. रंग मंडप, दो कीर्तन मंडप,गर्भगृह के परिक्रमा पथ भी तैयार है.भव्य मंदिर को बनाने के लिए कई कीमती पत्थरों को भी लगाया गया है.परिक्रमा पथ पर राजस्थान के पत्थरों से 166 पिलर बने है. और 166 पिलरों से परिक्रमा पथ को जालीदार बनाया गया.रामलला को जनवरी 2024 में किसी भी शुभ मुहूर्त में स्थाई मंदिर में विराजमान कर दिया जाएगा.

भगवान के स्थाई मंदिर में विराजमान होने के बाद लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन पूजन करेंगे.भव्य मंदिर को देखते हुए और श्रद्धालु की बढ़ती संख्या का अंदाजा लगाते हुए दो से ज्यादा रास्ते बनाए गए है.

Related Articles

Back to top button