LDA ने लखनऊ में 4 निर्माणाधीन मकानों को किया सील, अवैध रूप से हो रहा था निर्माण

स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किये जा रहे इन निर्माण कार्यों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच गुरूवार को प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोमती नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 4 अवैध निर्माणों को सील किया गया।

इन अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि ओम प्रकाश गुप्ता और अन्य के द्वारा गोमती नगर के विवेक खण्ड में भूखण्ड संख्या-4/299 पर लगभग 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण कराया गया था। वहीं, कुमारिल भट्ट व अन्य द्वारा गोमती नगर के विकास खण्ड में भूखण्ड संख्या-सी-3/46 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण कराया गया था। इसी तरह विद्या प्रसाद व अन्य द्वारा गोमती नगर के विराम खण्ड में भूखण्ड संख्या-2/391 पर लगभग 115 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा आर के वर्मा व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में भूखण्ड संख्या-4/964 पर लगभग 250 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भवन का निर्माण कराया गया था।

न्यायालय ने पारित किए थे आदेश

प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किये जा रहे इन निर्माण कार्यों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके बाद सहायक अभियंता उदयवीर सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता विपिन बिहारी राय और सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से चारों निर्माणों को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button