फॉर्च्यूनर कार के अंदर नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, दुबग्गा के पास नहर में मिला शव

राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक हाईप्रोफाइल मर्डर केस में नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक हाईप्रोफाइल मर्डर केस में नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका शव दुबग्गा इलाके के पास एक नहर से बरामद हुआ है।

कैसे हुआ खुलासा ?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने गाड़ी के अंदर ही उन्हें गोली मार दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को दुबग्गा के पास नहर में फेंक दिया। गाड़ी और शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस और प्रशासन की जांच

घटना की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर मुस्तैद है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि हत्यारों और गाड़ी की आवाजाही का सुराग लगाया जा सके। इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।

Related Articles

Back to top button