
Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा सभी विधानसभाओं में मंगलवार को मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नेताओं ने समर्थकों समेत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ मध्य, कैंट और सरोजनी नगर में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अन्य दलों से आए कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उत्तर विधानसभा के तहत सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी कालोनी में विधायक कार्यालय के सामने पार्क में भाजपा की सदस्यता लेने वालों में सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। विजय रावत, रीता शुक्ला, राजेश कनौजिया, रामजी कश्यप, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष शीलू जायसवाल, कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे। विशाल राजपूत, पूर्व पार्षद प्रत्याशी रामकिशोर लोधी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुनीता राजपूत, बसपा के जिला मंत्री रवीन्द्र यादव प्रमुख थे। कार्यक्रम में महामंत्री राम अवतार कनौजिया, महानगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, संचालन अधिवक्ता डा. शैलेन्द्र शर्मा अटल ने किया। सपा, बसपा, कांग्रेस,आप आदि दल छोड़कर बड़ी संख्या में नेताओं ने समर्थकों समेत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मध्य विधानसभा के अंतर्गत अमीनाबाद स्थित सेंट्रल होटल में नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उपविजेता रजनीश गुप्ता की उपस्थित में सपा मध्य विधानसभा निवर्तमान अध्यक्ष अनुदिन अहमद, मध्य आम आदमी पार्टी अध्यक्ष पुनीत जायसवाल, बसपा कोऑर्डिनेटर परमात्मा साहू, वरिष्ठ सपा नेता आसिफ, वरिष्ठ समाजसेवी ओम अग्रवाल, बसपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी अनुज श्रीवास्तव, सपा मध्य विधानसभा उपाध्यक्ष सुहेल हुसैन, सपा वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम, आम आदमी पार्टी पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद सेफ के साथ अन्य पार्टी के 350 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की।

कैंट विधानसभा में आलमबाग चंदन नगर स्थित अरोड़ा गेस्ट हाउस में भाजपा महानगर आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में प्रगतिशील व्यापार मंडल पूर्व डी आई जी एवं मुख्य मुख्य संरक्षक हरीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सुग्रीव मौर्य, देवेन्द्र शुक्ल, राष्ट्रीय महामंत्री, ब्रह्म समाज, राम किशोर शुक्ल, महंत सरिता गिरि जी, महंत जितेंद्र दास जी, रेखा सौनकिया, अतुल शुक्ल, अध्यक्ष सर्वोदय व्यापार मंडल, जे. पी. पाण्डेय, प्रेम कुमार मिश्र, एडवोकेट गौरव शुक्ल, ध्रुव बाजपेयी एवं रामरूप यादव सहित 390 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण ली।










