जानें क्यों भावुक हुए पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा, आंखों से छलकें आंसू…

डिजिटल पेमेंट सेवा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा की आंखों से आज आंसू निकल आए। दरसल, पेटीएम के फाउंडर लिस्टिंग सेरेमनी के मौके पर संबोधित करते हुए वह अचानक ही भावुक हो गए। इस दौरान वह जेब से रूमाल निकाल कर आंखों से आंसू पोछते दिखाई दिए। विजय शेखर शर्मा के संबोधन वाले वीडियो में उनको अपने आंसू पोंछते हुए साफतौर पर देखा जा सकता है।

ज्ञात हो कि इंजीनियरिंग स्नातक विजय ने साल 2010 में मोबाइल रिचार्ज के रूप में पेटीएम की स्थापना की थी। यह मंच अब काफी विस्तार ले चुका है। इसका 18300 करोड़ का आईपीओ इतिहास में इसके सबसे बड़े आईपीओ में साबित हुआ है।

अपनी आंखों से आंसू पोछ उन्होंने खुद के भावुक होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रगान बजता है और उसमे भारत भाग्य विधाता की लाईन बजती है तो उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। यह शब्द पता नहीं क्यों मेरे जीवन से ऐसे जुड़ा है कि इसकी वजह से आंखों में आंसू आ जाते हैं।

Related Articles

Back to top button