
लखनऊ में यूपी पुलिस के सभी अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां अचानक निरस्त कर दी गई हैं। आईजी लॉ एंड ऑर्डर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
📰 लखनऊ: सभी पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 2, 2025
आदेश: आईजी लॉ एंड ऑर्डर ने सभी पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश जारी किया।
कारण: कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर छुट्टियां रद्द की गई हैं।
निर्देश: छुट्टी पर गए अफसरों और कर्मचारियों को… pic.twitter.com/WsGQwVSjJE
आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। जो अधिकारी या कर्मचारी पहले से स्वीकृत छुट्टी पर रवाना हो चुके हैं, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है। केवल विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से स्वीकृति मिलने पर ही अवकाश संभव होगा।









