Legends League Cricket 2022: अदाणी स्पोर्टलाइन की गुजरात जायंट्स टीम लखनऊ पहुंची…

इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ अपने लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 अभियान की शानदार शुरुआत के बाद, अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स टीम आज लखनऊ पहुँची।

लखनऊ. इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ अपने लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 अभियान की शानदार शुरुआत के बाद, अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स टीम आज लखनऊ पहुँची।

वीरेंद्र सहवाग की अगुवाई वाली टीम सोमवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने दूसरे लीग मैच में हरभजन सिंह की मणिपाल टाइगर्स से भिड़ेगी।

सहवाग के अलावा, गुजरात जायंट्स की टीम में क्रिकेट जगत के कुछ दिग्गज नाम भी हैं जिनमें क्रिस गेल, डेनियल विटोरी, पार्टिव पटेल, ग्रीम स्वान और अजंता मेंडिस शामिल हैं।

बता दें, लीजेंड्स लीग 2022 के पहले मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के नेतृत्व वाली गुजरात जायंट्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में गुजरात जायंट्स ने केविन ओ ब्रायन के शतक की बदौलत 8 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button