
लोकसभा चुनाव 2024ः समाजवादी पार्टी ने 7 और सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर तो वहीं प्रिया सरोज को मछली शहर से टिकट दिया।
समाजवादी पार्टी ने 7 और टिकट घोषित कर दिए हैं। जौनपुर से पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है। डुमरियागंज से कुशल तिवारी, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा और मछलीशहर से प्रिया सरोज कैंडिडेट बनाई गई हैं।#Lucknow @samajwadiparty #AkhileshYadav… pic.twitter.com/7AkQtzl6Dg
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 14, 2024
सपा की इस सूची में फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा को टिकट दिया है। डुमरियागंज लोकसभा सीट से इस बार भीष्म शंकर कुशल और संतकबीरनगर से पप्पू निषाद उर्फ लक्ष्मीकांत व सलेमपुर से रमाशंकर राजभर प्रत्याशी बनाए गए हैं।









