
उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों का बोल बाला है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है की आए दिन कोई ना कोई घटना को अंजाम दे रहे है। प्रदेश में पुलिस प्रशासन का खौफ कम होता दिख रहा है। प्रदेश में भले ही अपराधियों पर बुल्डोज़र चल रहा हो लकिन ऐसा लगता है कि अपराधियों पर इसका कोई भी असर नहीं दिख रहा है। जिसका ताजा उदाहरण आज मेरठ में देखने को मिला जहां पर दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी के विवाद में चाचा ने की भतीजे की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। जिले के ब्रह्मपुरी थाना के लिसाड़ी रोड का मामला।
बताया जा रहा है प्रापर्टी के विवाद में चाचा ने दो लोगों के साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर दी। बीच सड़क पर चलते भतीजे पर चाचा ने कई वार किये। बीच सड़क पर युवक पर चाकू मारे गए। उसके बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के समय आसपास के लोगों की भीड़ लग गई, मगर कातिल बेरहमी से चाकू मारते रहे।
इस घटना को इतनी बेहरमी से अंजाम दिया गया कि लोगों को रुंह कांप गए। कातिलों ने युवक की बीच सड़क पर ही गर्दन भी काट दी। गर्दन काटने के बाद भी युवक की सांस चल रही थी। यह देख कातिलों ने उसकी कमर में चाकू घोंप दिए। घटना के समय आसपास के लोगों की भीड़ लग गई, मगर कातिल बेरहमी से चाकू मारते रहे।यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कमरे में कैद हो गयी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।









