Lok Sabha Chunav 2023: उत्तराखंड के 7 सीटों पर पहले चरण में होगा मतदान, एक नजर में देखें पूरा शेड्यूल

27 मार्च है नामांकन की आखिरी तारीख है और 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तारीख है...

Lok Sabha Chunav 2023: लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एडीजी लॉ एंड आर्डर एपी अंशुमान ने चुनाव को लेकर मीडिया को जानकारी दी। पहले चरण के लिए 20 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू होगी। 27 मार्च है नामांकन की आखिरी तारीख है और 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तारीख है।

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव एक नजर में

  • चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा।
  • राज्य में कुल मतदाताओं की 83,71,207 संख्या है।
  • नामांकन से एक दिन पहले तक मतदाता दर्ज करा सकते हैं अपना नाम।
  • निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य  रखा गया है।
  • राज्य में कुल 11 हजार 729 बनाए गए हैं मतदान केंद्र हैं।
  • प्रदेश में 11729 पोलिंग बूथ हैं।
  • 30 पोलिंग बूथ ऐसे जहां के लिए 3 दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
  • 1410 संवेदनशील पोलिंग बूथ चिन्हित हुए हैं।
  • सुरक्षा के लिहाज से नोडल ऑफिसर को नियुक्त कर दिया गया है।
  • 40 से 42 हजार पुलिस फोर्स, 115 कंपनी अर्ध सैनिक बलों की तैनात होगी।
  • राज्य से बाहर 5 पुलिस फोर्स की कंपनियां अन्य राज्यों में जाएंगी।
  • सीमावर्ती 93 चेक प्वाइंट, सुरक्षा कड़ी रहेगी, सीसीटीवी लगा दिए गए हैं।
  • लाइसेंसी शस्त्र को जमा करने की कार्यवाही कल से शुरू होगी।
  • लगभग 47 हजार लाइसेंसी शस्त्र पूरे प्रदेश में हैं।
  • मौके पर ही पकड़ी गई शराब और मनी तत्काल जब्त होगी और वहीं पर एंट्री होगी।
  • मंगलौर विधानसभा के उप चुनाव का मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
  • मामला कोर्ट में होने चलते इस सीट पर अभी उप चुनाव नहीं होगा।
  • दूसरे राज्य से 15 हजार होमगार्ड की डिमांड राज्य ने भेजी है।

Related Articles

Back to top button