
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा को चुनौती देने के लिए इंडिया गठबंधन बन के तैयार तो हो गया है। लेकिन इसकी राह आसान नजर नहीं आ रही है। अभी तक सीटों का आवंटन नहीं हुआ है। लेकिन क्षेत्रीय पार्टियों ने अपनी डिमांड रखनी शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया की वह अपने राज्य में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगी। अब महाराष्ट्र से भी आवाज उठने लगी है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी सीटों की डिमांड शुरू कर दी है।
संजय राउत ने दावा किया कि टूटने के बावजूद महाराष्ट्र में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी है। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी कुल 23 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें से 18 सीटों पर जीते थे। इस बार भी इतने ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही अखिलेश यादव भी कांग्रेस से कुछ नाराज चल रहे हैं। उन्होंने भी कई मौकों पर कहा कि यूपी में हम सीट दे रहे हैं। मांग नहीं रहे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस यूपी में उन 21 सीटों की मांग कर रही है, जहां पर 2009 में लड़ी थी। लेकिन यहां देखना होगा कि अखिलेश यादव राजी होते हैं कि नहीं।
इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी भी अकेले चुनाव लड़ने की मूड में है। क्योंकि वहां पर आप की सरकार, कांग्रेस आलोचना करने से बनी है। ऐसे में यदि वहां पर कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ती है तो आप को नुकसान हो सकता है।
तेलंगाना में केसीआर को हराने के बाद अब कांग्रेस भी वहां चंद्रसेखर राव के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती है। यदि ऐसा होगा तो भाजपा को ही फायदा होगा। बिहार में भी नीतीश की पार्टी में भी कुछ सही नहीं चल रहा है। राजनीतिक जानकारों की माने तो इसका भी प्रभाव गठबंधन पर देखा जा सकता है।









