Election 2024 Result: इंतजार की घड़ी खत्म, आज पता चल जाएगा किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज

एनडीए ने भी चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो चुनावी सभा और रैलियों का रिकॉर्ड ही बना दिया।

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम का इंतजार खत्म हो चुका है। आज पता चल जाएगा कि किसके सिर दिल्ली का ताज सजेगा। देश में प्रधानमंत्री बदलेगा या फिर जनता एक बार फिर से मोदी को ही चुनती है।

बता दें कि सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में इस बार एनडीए ने इंडिया गठबंधन को जोरदार टक्कर दी है। एनडीए ने भी चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो चुनावी सभा और रैलियों का रिकॉर्ड ही बना दिया।

सीएम योगी ने पिछले करीब दो महीने में 204 रैलियां व जनसभाएं कर सभी को चौंका दिया। वहीं सपा प्रमुख ने मात्र 54 रैली एवं जनसभाएं ही कर पाए। जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने 9 जगहों पर संयुक्त रैलियां की।

एक जून को आए एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बन रही है। लेकिन विपक्ष बड़ा आरोप लगाते हुए इसे मोदी का पोल करार दिया है। विपक्ष का कहना है कि यह बीजेपी और डीएम का एग्जिट पोल है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। चार जून यानी की आज स्पष्ट हो जाएगा पीएम कौन बनेगा।

Related Articles

Back to top button