Election 2024: छठे चरण का मतदान शुरू, यूपी के 14 सीटों पर इन धुरंधरों की साख दांव पर

आजमगढ़ सीट से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और उनको कड़ी टक्कर दे रहे भाजपा उम्मीदवार निरहुआ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान शुरू है। इस चरण में यूपी के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर और भदोई सीट शामिल हैं। जहां 2,70,69,874 मतदाता 162 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे। छठे चरण में 146 पुरुष और 16 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन धुरंधरों की साख दांव पर

छठे चरण में यूपी के 14 सीटों पर कई धुरंधर मैदान में हैं। इसमें सुल्तानपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी। आजमगढ़ सीट से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और उनको कड़ी टक्कर दे रहे भाजपा उम्मीदवार निरहुआ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है। डुमरियागंज से भाजपा के जगदंबिका पाल सपा के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी आमने सामने हैं। इलाहाबाद सीट से पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के पुत्र और पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण को टिकट दिया है। वहीं, जौनपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह की साख दांव पर है।  

14 सीटों पर मतदान के लिए कुल 28,171 पोलिंग बूथ

बता दें कि छठे चरण में यूपी के 14 सीटों पर मतदान के लिए कुल 28,171 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।  इनमें 3978 मतदान केंद्र संवेदनशील है। इसमें से करीब 50 प्रतिशत मतदान स्थलों (14480 पोलिंग बूथ) पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जबकि 5057 बूथों पर वीडियोग्राफी की जाएगी। 

Related Articles

Back to top button