
अमेठी- लोकसभा चुनाव की वजह से सियासी गलियारों में खूब उथल-पुथल मची हुई है.सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी दल एक दूसरे पर खूब हमलावर है.उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के बीच में जुबानी जंग भी तेजी से चल रही है.
इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी के दौरे पर है. प्रियंका आज तिलोई विधानसभा में नुक्कड़ सभाएं करेंगी.फुरसतगंज, पीढी, सरायमहेशा और शाहमऊ में नुक्कड़ सभा करेंगी. मोहनगंज, तिलोई, रस्तामऊ,राजाफत्तेपुर में जनसभा करेंगी.
लखनऊ – कांग्रेस महासचिव 15 मई को करेंगी चुनाव प्रचार
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 14, 2024
➡प्रियंका गांधी का जारी हुआ प्रचार कार्यक्रम
➡सुबह 11.30 बजे उमरन में जनसम्पर्क करेंगी
➡दोपहर 12.15 बजे अकोढ़िया जाएंगी प्रियंका
➡12.50 बजे नगर ऊंचाहार जनसम्पर्क कार्यक्रम
➡1.50 बजे मतीनगंज में जाएंगी प्रियंका गांधी… pic.twitter.com/BmwH6iy3oq
बता दें कि कांग्रेस महासचिव 15 मई को चुनाव प्रचार में जुट जाएगी.साथ ही कल भी कई नुक्कड़ सभाओं और जनसम्पर्क प्रियंका गांधी लोगों से जुड़ने के अपने प्रयास को और आगे बढ़ाएंगी.









