
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान 1,88,350 वोटों से आगे चल रहे हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर 28,481 सीटों से आगे चल रहे हैं। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी करीब 70 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी पीछे चल रही हैं। रायबरेली लोकसभा सीट राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। जबकि नगीना सीट से चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं। यहां आप को बता दें कि राहुल गांधी दोनों सीटों (वायनाड और रायबरेली)।
कन्नौज से अखिलेश यादव बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि आजमगढ़ से निरहुआ पीछे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। वहीं सैफई सीट से सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 238 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर आगे चल रही है।
मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी 99196 से आगे चल रही है। हेमामालिनी को 147640 वोट मिले हैं। इंडिया गठबंधन उम्मीदवार मुकेश धनगर को – 48444 और BSP उम्मीदवार को सुरेश सिंह- 43586 वोट मिले।
हिमांचल प्रदेश के मंडी सीट से कंगना रनौत 42,824 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह है। कंगना को कुल 325925 वोट मिले। जबकि विक्रमादित्य को 283101 वोट मिले।









