
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां भाजपा को 32, सपा को 36, कांग्रेस को 9, आरएलडी को दो और आजाद समाज पार्टी एक सीट पर आगे चले रहे हैं।
बात करें यूपी के हॉट सीटों की तो रायबरेली सीट से राहुल गांधी की जीत का अंतर और बढ़ गया। राहुल 100000 वोटों से आगे चल रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी 8873 सीटों से आगे चल रहे हैं। रामपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी मुहीबुल्लाह नदवी करीबी 70 हजार सीटों से आगे चल रहे हैं।
बांदा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 86698 और सपा उम्मीदवार कृष्णा पटेल को -83358 मत मिले हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी को 52625 मत प्राप्त हुए हैं। सुल्तानपुर सीट से सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद, मेनका गांधी से 9756 मतों से आगे चल रहे हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव 40,965 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। अलीगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम को 108534, सपा प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह को-107629 और बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी को-22711 मत प्राप्त हुए हैं।
गाजीपुर सीट से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को लगातार बढ़त मिल रही है। वह 25 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं पारसनाथ राय लगातार पिछड़ रहे हैं।
देवरिया लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी को अभी तक मिले वोट’-17,67,10, कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को-15,52,88 और भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी को-21,422 वोटों मिले हैं।








