Lok Sabha Elections 2024: CEC ने की चुनाव की घोषणा, 7 चरणों में होगा इलेक्शन, 4 जून को आएंगे नतीजे, आचारसंहिता लागू

देश में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। जबकि 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसबार 1.82 करोड़ लोग पहली बार मतदान करने जा रहे।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा की कर दी। देश में 7 चरणों में चुनाव होगें। इसबार 97 करोड़ मतदाता इस बार मतदान करेंगे। देशभर में 10.50 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए। पोलिंग के लिए 55 लाख EVM का प्रयोग होगा। 1.5 करोड़ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही। देश में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। जबकि 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसबार 1.82 करोड़ लोग पहली बार मतदान करने जा रहे।

19.74 करोड़ युवा मतदाता

देश में 19.74 करोड़ मतदाता युवा हैं। देश में 19.1 लाख लोग सर्विस इलेक्टर्स हैं। 2.18 लाख मतदाता 100 साल से ऊपर के हैं। देशभर में 48 हजार ट्रांसजेंडर मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने बताया, 85 साल से ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा होगी।

55 लाख ईवीएम है और चार लाख वाहन

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि प्रत्याशी को TV पर क्रिमिनल हिस्ट्री बतानी होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि हमारे पास डेढ़ करोड़ मतदाता और सुरक्षा अधिकारी हैं। 55 लाख ईवीएम है और चार लाख वाहन हैं।

चुनाव आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि, पैसा बांटने वालों पर ED नजर रखेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 1950 पर कॉल करें। उन्होंने कहा कहा किसी भी अफवाह पर इलेक्शन कमीशन की नजर होगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैलने वाले मिथ्या खबरों पर विश्वास न करें। पैसा बांटने वालों पर ED नजर रखेगी।

विज्ञापन को लेकर सीईसी के निर्देश

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने विज्ञापन को लेकर गाइडलाइन जारी किया है। सीईसी ने बताया कि किसी पार्टी की लहर से संबंधित खबर चलाते समय स्पष्ट रूपर से बताया जाना चाहिए की यह विज्ञापन है।

सीईसी ने बताया कि 26 विधानसभा सीट पर बाई इलेक्शन होना है। इन सभी सीटों पर भी इलेक्शन होना है। इसके साथ ही चार राज्यों में असेंबली इलेक्शन होने हैं। यूपी की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। 4, 5, 6 और 7वें चरण में यूपी में उपचुनाव होगा।

Related Articles

Back to top button