बीजेपी सांसद के बसोली गांव के हरिजन चौपाल बूथ पर पसरा सन्नाटा, फिर छलका सत्यपाल सिंह का दर्द

मतभेद इतनी जल्दी खत्म नहीं होते। वक्त लगता है। बागपत की सीट उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी आरएलडी के कोटे में चली गई तब से वो असहज है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सत्यपाल सिंह के बसोली गांव के हरिजन चौपाल के बूथ पर सन्नाटा पसरा हुआ है। एक्का दुक्का ही लोग वोटिंग करने आ आ रहे हैं। इस सीट से आरएलडी उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। आरएलडी ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सांगवान को मैदान में उतारा है।

इसको लेकर सत्यापाल खुश नहीं हैं। उनकी नाराजगी समय-समय पर बाहर आ ही जाती है। बागपत से बीजेपी के दूसरी बार के सांसद सत्यपाल सिंह का दर्द आज फिर छलक पड़ा। उन्होंने कहा, परिवार और कुटुंब का भला हो रहा हो तो एक व्यक्ति को घर छोड़ देना चाहिए।

मतभेद इतनी जल्दी खत्म नहीं होते। वक्त लगता है। बागपत की सीट उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी आरएलडी के कोटे में चली गई तब से वो असहज है। सत्यपाल ने अजीत सिंह और जयंत चौधरी दोनो को इस सीट पर हराया था। इस बार चुनाव प्रचार से भी सत्यपाल ने दूरी बनाई हुई थी। 

Related Articles

Back to top button