शांतिपूर्ण कराए जाएंगे लोकसभा चुनाव, लापरवाही बरतने पर चुनाव प्रभारी ने कार्रवाई की दी चेतावनी

लोकसभा के सभी बूथों पर कड़ी निगरानी की बात कहते हुए उन्होंने सभी को चेताया। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

चुनाव प्रभारी ने कलेक्ट्रेट साभार में बैठक कर चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में होने वाली किसी भी अनियमितताओं के लिए नियुक्त किए अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी। लोकसभा के सभी बूथों पर कड़ी निगरानी की बात कहते हुए उन्होंने सभी को चेताया। इस बीच उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को उनके कार्यभार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।

बागपत के जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम  जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव  में सभी को अपनी जिम्मेदारी सही से पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं, चुनावी माहौल को सही करने के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण, भयमुक्त चुनाव कराने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जिन अधिकारियों पर जो जिम्मेदारी है वो उसका ख्याल रखे। किसी भी प्रकार की  समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहे।

गौरतलब है कि जनपद बागपत में करीब 97,0210 मतदाता, 515 मतदान केंद्रों के 979 मत स्थल पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिसमे 527805 पुरुष मतदाता एवं 442372 महिला मतदाता सहित 5722 दिव्यांग मतदाता, 17651 बुजुर्ग व 36 अन्य मतदाता है। जनपद की तीन विधानसभाओं में बागपत, बड़ौत , छपरौली कुल तीन विधान सभाओं का चुनाव शामिल है। जिसमे सभी को अपने मतकेंद्र की जिम्मेदारी पूर्ण करनी है। सभी मतदाताओं के लिए सही दिशा निर्देश, दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मीडिया, सहित अन्य व्यवस्था के लिए भी जरुरी दिशा निर्देशों को जारी करते हुए सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है। मिले आदेशों के तहत आब्जर्वर, सहित सभी चुनावी अधिकारियों को अपने कार्य में पूर्ण रूप से कार्यरत रहना है किसी भी आपात की स्थिति में अपने नोडल अधिकारी से बात करे।

Related Articles

Back to top button