
लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा हो चुकी है। सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच जन अधिकार मंच प्रमुख पप्पू यादव ने कांग्रेस के साथ विलय का ऐलान कर दिया है। पप्पू यादव ने कहा, “मैंने बचपन से ही मोहन प्रकाश जी को संघर्ष करते देखा है और जीवन भर उनका आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है। वह तब एक मजबूत आवाज हुआ करते थे और अब वह मेरे लिए एक विचारधारा हैं।
उन्होंने कहा, “हम हमेशा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं… राहुल गांधी इस दुनिया में सबसे ज्यादा संघर्षशील व्यक्ति हैं…मुझे जो सम्मान मिला है और राहुल और प्रियंका गांधी ने मुझ पर और मेरी पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह मुझे आगे बढ़ाने के लिए काफी है… राहुल गांधी ने भारत के 130 करोड़ लोगों की दिल जीता है.”
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के साथ ज्वाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव ने पार्टी का कांग्रेस में विलय का ऐलान किया। बता दें कि पप्पू यादव पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का पहले ही घोषणा कर चुके हैं।









