
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। बसपा के सांसदों पर सभी दलों के लोग निगाह गड़ाए बैठे हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट का लालच दे अपनी पार्टी में लाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल 3 सांसदों का अन्य दलों में जाना तय माना जा रहा।
बसपा के तीन सांसदों का बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हो गई है। पूर्वांचल के एक BSP सांसद बीते दिनों सीएम से मिले थे। जिनका भाजपा में जाना तय माना जा रहा है। वहीं, अफजाल अंसारी बसपा छोड़ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने टिकट की घोषणा भी कर दिया है। दानिश अली की कांग्रेस में जाने की चर्चाएं तेज हैं। जबकि मालूक नागर की आरएलडी से लड़ने की खबरें सामने आ रही हैं।
पार्टी में बगावती सुर उठने की संभावना को देखते हुए बसपा जल्द ही टिकट की घोषणा कर सकती है। पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार पार्टी कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को भी इस बार चुनाव में आजमाया जा सकता है। उनको बिजनौर से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा तेज है। हालांकि यहां के सांसद मलूक नागर ने इस बात को खारिज कर दिया है। अब उन्हें आसपास की किसी सीट से प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है।









