लखनऊ- चुनावी प्रचार-प्रसार में सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता लगे हुए है.इसी कड़ी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव का झारखंड दौरा आज है. रांची के धुरूआ के प्रभात तारा मैदान में महारैली करेंगे. दोपहर 2 बजे महारैली को पूर्व मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे.
लखनऊ – पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आज का कार्यक्रम
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 21, 2024
➡सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का झारखंड दौरा आज
➡रांची के धुरूआ के प्रभात तारा मैदान में करेंगे महारैली
➡दोपहर 2 बजे महारैली को संबोधित करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री.#Lucknow | @yadavakhilesh | @samajwadiparty pic.twitter.com/0nQQZJdfjj
जानकारी के लिए बता दें कि देशभर से INDIA गठबंधन के प्रमुख नेताओं का जुटान होगा. इसके माध्यम से विपक्ष के नेता चुनावी एजेंडा तय करेंगे. गठबंधन पहले ही ईडी की ओर से की गई हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को साजिश बताया जा रहा है.
झारखंड में होने वाली महारौली में अखिलेश यादव के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, फारूक अब्दुल्ला शामिल हो सकते हैं.