नीट पेपर से जुड़े आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा सांसदो को बधाई देते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि मेरी सरकार

लोकसभा संसद सत्र के चौथे दिन बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा सांसदो को बधाई देते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तम्भों विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व दे रही है। जहां पीएलआई योजनाओं और व्यापार करने में आसानी से बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के बेहतर अवसर बढ़ रहे हैं।

राष्ट्रपति ने की चुनाव आयोग की तारीफ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषणों में ये भी कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की, और चुनाव निर्वाचन आयोग की तारीफ कर कहा कि जम्मू कश्मीर में इस बार घाटी में दशकों का रिकॉर्ड टूटा है। क्योंकि काफी संख्या में में लोगों ने मतदान किया।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रपति ने क्या कहा?

वहीं इन दिनों चर्चाओं में चल रहे नीट पेपर लीक मामले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंभीरता से लिया और कहा कि इस पेपर लीक मामले में बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को किसी भी स्थिति में बर्दाश न किया जाए। जल्द से जल्द मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button