London Paan Spitting: लंदन में दो भारतीयों ने थूक दिया पान, फिर लग गया लाखों का जुर्माना

जी हां अब भारत में कितना भी लिख दें कि थूकना मना है जुर्माना लगा दें पर फिर भी लोग थूकते हुए मिल ही जाते हैं…

London Paan Spitting: भारत में पान थूकना, गुटका खाकर थूकना बहुत ही आम बात है….देश ही हर सड़क पर और पब्लिक प्लेस पर आप ऐसे लोग मिल ही जाते होंगे जो कुछ भी खाकर कहीं पर भी थूक देते हैं…पर यहीं भारतीयों की आदत उनके लिए मुसीबत बन चुकी है….जी हां अब भारत में कितना भी लिख दें कि थूकना मना है जुर्माना लगा दें पर फिर भी लोग थूकते हुए मिल ही जाते हैं…पर लंदन में यही हरकत कुछ भारतीयों के लिए मुसीबत बन चुका है…और उन्हें लाखों का जुर्माना भरना पड़ा है…जी हां ठीक सुना हैं आपने…

यह मामला लंदन के ब्रेंट काउंसिल इलाके का है. अक्षत कुमार पटेल को किंग्सबरी स्टेशन के बाहर और हितेश पटेल को नॉर्थ वेम्बली स्टेशन के पास पान थूकते हुए पकड़ा गया था. प्रशासन ने पहले उन पर करीब 12 हजार रुपये का छोटा जुर्माना लगाया था. जब इन दोनों ने जुर्माने को हल्के में लिया और पैसे नहीं भरे, तो मामला कोर्ट पहुँच गया. कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति पर 1 लाख 72 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया.

इस फैसले के बाद ब्रेंट काउंसिल की कैबिनेट सदस्य कृपा सेठ ने दो टूक शब्दों में कहा कि गंदगी फैलाने वालों के लिए उनके पास कोई जगह नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि “हम उन लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (कतई बर्दाश्त न करने) की नीति अपनाते हैं जो हमारी सड़कों को गंदा करते हैं. यह जुर्माना उन सभी के लिए एक कड़ा संदेश है जो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं. गंदगी फैलाएंगे, तो कीमत चुकानी ही होगी.”

खैर दोनों भारतीयों का लंदन में थूकने का ये मामला सुर्खियों में छाया हुआ है…और सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर लोगों की वार्निंग दी जा रही है….कि विदेशो में जाकर ऐसे कारनाम न करें….

Related Articles

Back to top button