
ग्वालियर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भृगु भवन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमेश्वर धाम के महामंडलेश्वर 1008 अनिरुद्धबन महाराज व मुरार क्षेत्र के पीठाधीश्वर संतोष आनंद महाराज के सानिध्य में मनाया गया। सबसे पहले भगवान परशुराम का पूजन किया गया तत्पश्चात भगवान परशुराम की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी वर्गों के ब्राह्मणों ने शिरकत की और भगवान परशुराम का पूजन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, ग्वालियर पूर्व विधायक सतीश सिकरवार, पं कैलाश नारायण पाण्डेय, भाजपा नेता अशोक पटसारिया, राकेश जादौन, तुष्मुल झा, अशोक शर्मा, किशन मुद्गल, शांतिशरण गौतम एवं ग्वालियर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन सभी वर्ग के अध्यक्ष मौजूद रहे। भार्गव समाज के जिलाध्यक्ष अरूण शर्मा एवं महिला अध्यक्ष अनिता भार्गव ने सभी संतों एवं सभी समाज के लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र शास्त्री और युवा संयोजक निर्दोष शर्मा ने सभी अतिथि का स्वागत किया। आभार समाज के कार्यकारी अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी, युवा प्रभारी सोनू चौधरी, मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय वासुदेव मिश्रा, शुभम चौधरी, पार्षद कपिल भार्गव, अरविंद शर्मा द्वारा किया गया।
इस उपलक्ष्य पर सुनील शर्मा, महेश मुद्गल, अशोक चौधरी, रमाकांत महते, रामदीन पांडे, आर डी तिवारी, महेश भार्गव, भगवती प्रसाद, द्वारका प्रसाद पचौरी, रविंद्र शास्त्री, जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी, महेश गौतम, राजेश नायक, राम किशोर चतुर्वेदी, कांग्रेस प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, यतेन्द्र तिवारी, राजेंद्र शर्मा, आलोक शर्मा, श्रीकांत शर्मा, पंकज भार्गव, मनोज भार्गव, मनोज दुबे, ज्ञानू दुबे, नीतू दुबे, विशंभर दयाल, रामस्वरूप भार्गव, रामेश्वर दयाल, भागीरथ हीना, पहलाद दुबे, अशोक दुबे, शिवकांत दुबे, ऋतुराज भार्गव, मनोज भार्गव, शैलेंद्र भार्गव, अजय शर्मा, देवेंद्र पुरोहित, दिलीप चौधरी, कपिल शर्मा, ओम प्रकाश भार्गव, कुलदीप दुबे, बबलू शर्मा, विजय कब्जू, महेश चौधरी, संजय दुबे, गौरव शर्मा, नरेश शर्मा, अंजना मिश्रा, रीना शर्मा, उमा भार्गव, शारदा भार्गव, रानू दुबे, संगीता तिवारी, शानू शर्मा, ज्योति शर्मा, दीक्षा दुबे, अनीता मिश्रा आदि नारी शक्ति उपस्थित रही।








