
हल्द्वानी : नगर निकाय चुनाव में लालकुआं से नगर पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी फौजी सुरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अस्मिता मिश्रा को 203 वोटों के अंतर से हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। सुरेंद्र सिंह की जीत उनके मजबूत जनसंपर्क और सरल छवि का प्रमाण मानी जा रही है।
चुनाव के दौरान उन्होंने विकास और पारदर्शिता को अपने मुख्य मुद्दे के रूप में पेश किया, जिसे जनता ने खूब सराहा। इस जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुरेंद्र सिंह को कुल 1702 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1500 वोट, भाजपा प्रत्याशी को 1111 वोट और माजिद अली को 229 वोट प्राप्त हुए। सुरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 203 वोटों से हराया और इतिहास रचते हुए नगर पंचायत के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन गए।









