लव जिहाद या कुछ और… BHU की छात्रा जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है जंग !

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लव जिहाद की शिकार हुई काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संबंध कॉलेज की छात्रा प्रियंका जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। ट्रामा सेंटर में छात्रा का ईलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक है। छात्रा प्रियंका गुरुवार को वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के एक होटल में अपने प्रेमी फुकरान के साथ रुकी हुई थी। जहां प्रेमी से विवाद के बाद छात्रा होटल के तीसरे मंजिल के कमरे से कूदने की सूचना पुलिस को मिली।

पुलिस ने घायल अवस्था में छात्रा को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां हालत गंभीर होने से ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने फुकरान को हिरासत में ले लिया। वही छात्रा के परिजनों ने प्रेमी फुकरान पर छात्रा प्रियंका को कमरे की खिड़की से धक्का देने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में बेहद ही चौंकाने वाले राज सामने आए।

छात्रा प्रियंका की हालत गंभीर, प्रेमी के मोबाईल ने खोला विवाद का राज

पुलिस के अनुसार छात्रा प्रियंका हिंदू धर्म से है और आरोपी प्रेमी फुकरान मुस्लिम धर्म से है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे, लेकिन विगत करीब 3 वर्ष पहले छात्रा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए आई तो इनमें दूरी बन गई। छात्रा जब दोबारा पढ़ाई पूरी कर धनबाद लौटी, तो इनमें दोबारा दोनों की दूरी समाप्त हुई व फोन पर बात शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार छात्रा विगत दिनो वाराणसी में धनबाद से दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची और करीब 5 दिनों से होटल में रुकी हुई थी। वही घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार छात्रा जब BHU के दीक्षांत में शामिल होने के लिए आई, तो उसके एक दिन बाद ही प्रेमी फुकरान भी धनबाद से वाराणसी पहुंचा और होटल में छात्रा के साथ रूका। बताया जा रहा है, कि छात्रा और प्रेमी के बीच प्रेमी फुकरान के दूसरी लड़की के साथ संबंध होने को लेकर विवाद हुआ था। सूत्रों के अनुसार छात्रा प्रियंका ने फुकरान को होटल के कमरे में किसी अन्य लड़की से बात करते हुए पाया और दोनों में विवाद हुआ, इस दौरान फ़ुकरान के मोबाइल में किसी अन्य लड़की की तस्वीर भी छात्रा प्रियंका को मिला। ऐसे में प्रियंका फुकरान से लड़की और उसके बीच संबंध होने पर काफी विवाद हो गया था। विवाद के दौरान ही कमरे की खिड़की से छात्रा गिर गई।

छात्रा के परिजनों ने लगाया प्रेमी पर हत्या के प्रयास का आरोप, पुलिस ने किया प्रेमी को गिरफ्तार

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद की रहने वाली प्रियंका का परिवार पिछले दो दशक से धनबाद में रह रहा था। छात्रा का प्रेमी फ़ुकरान भी धनबाद का ही रहने वाला है। घटना के बाद छात्रा के परिजन धनबाद से वाराणसी पहुंचे। पुलिस से पूछताछ ने उन्होंने फ़ुकरान और छात्रा के बीच संबंधों को लेकर कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। छात्रा के पिता ने फुकरान पर छात्रा को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फ़ुकरान को गिरफ्तार कर लिया। फुकरान पर दर्ज मुकदमे के अनुसार फुकरान और प्रियंका के बीच होटल के कमरे में विवाद के बाद फुकरान ने प्रियंका की पिटाई करते हुए जान से मारने के लिए कमरे की खिड़की से धक्का दे दिया। घटना को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट काशी जोन के चेतगंज सर्किल के एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि छात्रा की हालात नाजुक बनी हुई है और उसका ईलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button