नेटफ्लिक्स शो ‘लव ऑन द स्पेक्ट्रम’ का नया सीजन आया,पांचवें सीजन के लिए हुआ रिन्यू

मनोरंजन डेस्क : नेटफ्लिक्स शो ‘लव ऑन द स्पेक्ट्रम’ के फैंस के लिए एक रोमांचक अपडेट है। वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रीमर ने “लव ऑन द स्पेक्ट्रम” के US वर्जन को उसके चौथे सीजन के सफल डेब्यू के बाद पांचवे सीजन के लिए रिन्यू किया है। यह डॉक्यू-रियलिटी सीरीज ऑटिज़्म से पीड़ित युवा वयस्कों को डेटिंग की दुनिया में अपना रास्ता खोजने की कोशिश करते हुए दिखाती है।

इस शो के तीसरे सीजन ने दो हफ्तों तक ग्लोबल टॉप 10 में अपनी जगह बनाई थी। ‘लव ऑन द स्पेक्ट्रम’ ने अपनी सफलता के दौरान कई एमी अवॉर्ड भी जीते हैं। 2025 में, इस शो ने शानदार अनस्ट्रक्चर्ड रियलिटी प्रोग्राम और कास्टिंग के लिए एमी अवॉर्ड जीता। इसके बाद 2024 में कास्टिंग और डायरेक्टिंग के लिए दो और एमी अवॉर्ड मिले थे, साथ ही 2022 में भी अनस्ट्रक्चर्ड रियलिटी प्रोग्राम, कास्टिंग और एडिटिंग के लिए तीन अवॉर्ड मिले थे।

नए सीज़न में सात एपिसोड शामिल हैं, जिसमें पुराने प्यारे कपल्स जैसे मैडिसन और टायलर, कॉनर और जॉर्जी, और जेम्स और शेली फिर से नजर आएंगे, साथ ही नए चेहरे भी पेश किए गए हैं: लास वेगास से लोगन, लॉस एंजिल्स से डायलन, और यूटा से एम्मा।

यह नया सीज़न 1 अप्रैल को ऑटिज़्म अवेयरनेस मंथ के दौरान रिलीज़ हुआ, और इसमें कास्ट को उनके रोमांटिक जीवन को और अधिक एक्सप्लोर करते हुए दिखाया गया है। शो में दर्शकों को पहली डेट्स, घर की तलाश, एक दोस्ताना ब्रेकअप और एक भावुक प्रपोज़ल जैसे बड़े पल दिखाई देंगे।

‘लव ऑन द स्पेक्ट्रम’ ने अपनी सच्ची, दिल को छूने वाली कहानी से दर्शकों को प्रेरित किया है और इसने यह साबित कर दिया है कि प्यार में कोई भी बाधा नहीं होती।

Related Articles

Back to top button