Trending

प्रेम या पागलपन? 3 बच्चों की माँ ने 12वीं के छात्र से की तीसरी शादी – जानिए इस ‘लव स्टोरी’ का पूरा सच!

30 साल की महिला ने अपने जीवन में तीसरी शादी एक 17-18 साल के किशोर (12वीं क्लास के छात्र) शिवा से कर ली है। इससे पहले उसके दो निकाह हो चुके थे, जिनमें से दूसरे से उसके 3 बच्चे भी हैं।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो ‘सच्चे प्यार’ और ‘सामाजिक उठापटक’ के बीच की धुंधली लकीर को चुनौती देता है। तीन बच्चों की माँ, दो निकाह तोड़ चुकी शबनम अब शिवानी बन चुकी है – और उसका नया ‘रूमानी सफर’ एक 12वीं क्लास के स्टूडेंट के साथ शुरू हुआ है! क्या यह आजाद ख्याली प्रेम है या फिर जिम्मेदारियों से भागने का बहाना? जब प्यार की बात आती है, तो क्या उम्र, समाज और परिवार सचमुच गौण हो जाते हैं? आइए, इस चौंकाने वाले केस की परतें खोलते हैं…

शबनम अब शिवानी बनी

दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सामने आया है, जहां एक महिला शबनम, जिसने पहले दो शादियां की थीं, अब उसने अपने तीसरी शादी की है। लेकिन यह शादी कुछ अलग और चौंकाने वाली है, क्योंकि शबनम ने किसी हमउम्र इंसान ने नहीं बल्कि एक 12वीं क्लास के छात्र से शादी की है, जो हिंदू धर्म से है। इतना ही नहीं, शबनम ने अपनी शादी के बाद अपना नाम शिवानी रखा और हिंदू धर्म भी अपना लिया।

माँ बन चुकी महिला ने स्कूली छात्र से की शादी

वही शबनम का पहला निकाह अलीगढ़ में हुआ था, लेकिन वह शादी टूट गई। फिर उसने अमरोहा के सैद नगरी में 8 साल पहले अपने दूसरे पति से शादी की थी, और इस शादी से उसे तीन बच्चे भी हुए थे। लेकिन एक साल पहले उसका पति सड़क हादसे में घायल हो गया, और यही वह समय था जब शबनम का संपर्क किशोर नामक लड़के से बढ़ा, जो पास के ही इलाके में रहता था। किशोर क्लास-12 का छात्र है और हिंदू है।

प्रेम या अपराध?

इसके साथ ही शबनम और किशोर का प्यार बढ़ने लगा, और शबनम ने अपनी पुरानी ज़िन्दगी को छोड़ने का निर्णय लिया। उसने अपने तीन बच्चों और दूसरे पति को छोड़ दिया और किशोर के साथ अपना भविष्य बनाने का फैसला किया। शबनम ने अपने दूसरे पति से तलाक ले लिया। इसके बाद मामला पंचायत के पास भी गया, जिसमें यह तय किया गया कि शबनम अपनी इच्छा से किसी के साथ भी रह सकती है। फिर शबनम ने मंदिर में जाकर किशोर से शादी की। अब उसका नाम शिवानी हो गया, और उसने हिंदू धर्म भी अपना लिया।

मर्जी से शादी की है

वही शिवानी ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह बहुत खुश है। उसे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है और वह अपनी जिंदगी में किसी के दखल को नहीं चाहती।

हालांकि यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है, और लोग इस पर अलग-अलग राय बना रहे हैं। कुछ लोग इसे स्वतंत्रता और अपने फैसले लेने का हक मान रहे हैं, तो कुछ इसे जिम्मेदारियों से भागने का तरीका मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button