
LPG cylinder shortage: उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में इस वक्त घरेलू यानी की LPG गैस सिलेंडर को लेकर काफी ज्यादा हाहाकार मचा हुआ है….लोग ये सोच रहे है कि सिलेंडर खत्म न हो जाए इसलिए पहले से ही लाइन में लग जाओ और अपने हिस्से का सिलेंडर घर लेते चलो पर उत्तर प्रदेश के कई घरों में तो LPG गैस सिलेंडर अभी ही खत्म हो गया है…और लोग सिलेंडर लेने के लिए सड़कों पर दिन रात खड़े दिखाई दे रहे हैं…उनके घरों का चूल्हा बंद पड़ गया है…खाने के लाले पड़ गए है…पर गैंस एजेंसियां ठप पड़ गई है….
लोगों की मदद के लिए कोई भी नहीं है…पर इस मुश्किल के समय में परेशान होने की जरुरत नहीं है…क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आपके घर का चूल्हा जलता रहेगा और खाना भी बनता रहेगा…पर गैस सिलेंडर न होने पर पैनिक न करें…ये सारे इंतजाम करके रखें और खाने बनाने के लिए तैयार हो जाएं….
इंडक्शन चूल्हा
एक इंडक्शन कुकटॉप चूल्हा आधुनिक किचन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह बिजली से चलता है और पारंपरिक गैस चूल्हे की तुलना में काफी तेज और सुरक्षित होता है. इसमें एनर्जी की बचत होती है और यह केवल बर्तनों के निचले हिस्से को गर्म करता है. इससे आसानी से खाना बनाया जा सकता है. बाजार में 2000 से 5000 रुपये तक के कई इंडक्शन कुकटॉप उपलब्ध हैं. आप अपने बजट के हिसाब से इसे खरीद सकते हैं.
इलेक्ट्रिक केतली
इलेक्ट्रिक केतली सिर्फ पानी उबालने के लिए नहीं, बल्कि कई छोटे-मोटे कामों में भी काम आ सकती है. इसमें मैगी, उबले अंडे, सूप, ओट्स जैसे हल्के-फुल्के भोजन जल्दी तैयार किए जा सकते हैं. गैस न होने की स्थिति में यह एक तेज और आसान ऑप्शन बन जाता है.
माइक्रोवेव ओवन
माइक्रोवेव भी खाना बनाने और गर्म करने का अच्छा तरीका हो सकता है. इसमें सब्जियां, चावल, पास्ता या रेडी टू ईट फूड आसानी से तैयार किया जा सकता है. कई लोग माइक्रोवेव में स्टीम कुकिंग या बेकिंग के जरिए भी खाना बना लेते हैं.
इलेक्ट्रिक राइस कुकर
राइस कुकर केवल चावल बनाने के लिए ही नहीं होता है. इसमें दाल, खिचड़ी, सूप और कुछ सब्जियां भी पकाई जा सकती है. गैस खत्म होने पर यह उपकरण काफी काम आ सकता है, क्योंकि इसमें खाना बनाना आसान और तेज होता है.
कोयला या लकड़ी की भट्टी
कई जगह पर लोग गैस न होने की स्थिति में कोयला या लकड़ी की भट्टी का इस्तेमाल भी करते हैं. खासकर होटल और ढाबे में यह तरीका पहले से इस्तेमाल होता रहा है. हालांकि इसके लिए खुली जगह और थोड़ी तैयारी की जरूरत होती है.
सोलर स्टोव
सोलर स्टोव भी खाना बनाने का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस स्टोव में सूरज की ऊर्जा का इस्तेमाल करके खाना बनाया जा सकता है. सोलर स्टोव सोलर प्लेट से मिलने वाली ऊर्जा के जरिए काम करता है. इसमें चूल्हा किचन में रखा जा सकता है और केबल के जरिए यह छत पर लगे सोलर पैनल से जुड़ा होता है. एक बार इसे लगाने के बाद बिना गैस के भी खाना बनाया जा सकता है.









