LPG की कीमतों में गिरावट, लखनऊ सहित अन्य शहरों में सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर!

तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कमी की घोषणा की है। खासकर 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की..

LPG Price Cut: नई वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार और तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कमी की घोषणा की है। खासकर 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारी क्षेत्रों को राहत मिलेगी।

लखनऊ में 41 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर
लखनऊ में भी 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर अब सस्ता हो गया है। नई कीमत के अनुसार, लखनऊ में यह सिलेंडर ₹1762 में मिलेगा, जो पहले ₹1803 का था। यह कटौती 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी है।

अन्य शहरों में भी दामों में कमी
लखनऊ के अलावा देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें घटाई गई हैं:

  • दिल्ली: ₹1762 (पहले ₹1803)
  • कोलकाता: ₹1872 (पहले ₹1913)
  • मुंबई: ₹1714.50 (पहले ₹1755.50)
  • चेन्नई: ₹1924 (पहले ₹1965)

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बावजूद घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹803, जबकि अन्य प्रमुख शहरों में भी दाम अपरिवर्तित हैं।

क्यों घटे कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम?
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह बदलाव मुख्यतः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण किया गया है। साथ ही, सरकार की नीतियां और तेल कंपनियों के मुनाफे को संतुलित करने के उद्देश्य से भी यह कटौती की गई है।

LPG सिलेंडर की कीमतें हर महीने की 1 तारीख को तय की जाती हैं और ये अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के अनुसार बढ़ सकती हैं या घट सकती हैं।

Related Articles

Back to top button