
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है। उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन हैं। इसी कड़ी में भाजपा के सभी 9 एमएलसी प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। बीजेपी एमएलसी प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें, केशव मौर्या, जेपीएस राठौर ने नामांकन किया। भूपेंद्र चौधरी, दयाशंकर दयालु ने नामांकन किया। दानिश आजाद, मुकेश शर्मा ने नामांकन किया। नरेंद्र कश्यप के प्रतिनिधि ने नामांकन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सुरेश खन्ना भी मौजूद हैं।
वही, MLC प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके कारण वो खुद नामांकन नहीं करेंगे। कोरोना पॉजिटिव होने के चलते खुद नामांकन नहीं करेंगे। नरेंद्र कश्यप की जगह उनके प्रस्तावक नामांकन करेंगे। उनका नामांकन उनके प्रस्तावक दाखिल करने जाएंगे। नरेंद्र कश्यप VVIP गेस्ट हाउस में आइसोलेशन में हैं।
20 जून को 13 MLC सीटों के लिए चुनाव
यूपी की जिन 13 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होना है। 20 जून को विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव प्रस्तावित है। उसमें 4 सीटों पर सपा जीत हासिल कर सकती है। वहीं 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो सकती है। बता दें, समाजवादी पार्टी के सभी 4 प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है।









