Lucknow: 100 साल पुराना मकान गिरने से 9 लोगों की मौत, 1 घायल, CM Yogi ने मामले पर लिया संज्ञान!

लखनऊ के हजरतगंज से बारिश होने के कारण बड़ी खबर सामने आयी हैं। शहर के दिलकुशा कालोनी में एक मकान के गिरने से 9 लोगों की मौत का मामला सामने आया हैं

लखनऊ के हजरतगंज से बारिश होने के कारण बड़ी खबर सामने आयी हैं। शहर के दिलकुशा कालोनी में एक मकान के गिरने से 9 लोगों की मौत का मामला सामने आया हैं। इन 9 मृतक में 2 बच्चे भी शामिल हैं। जबकि 1 व्यक्ति के घायल होने की खबर हैं। सुरक्षाकर्मियों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी हैं। छानबीन की जा रही हैं कहीं यदि कोई दबा हो तो उसे निकला जा सके।

बताया जा रहा हैं कि मकान 100 साल पुराना था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मृतकों को 4 – 4 लाख रूपए की मदद देने का ऐलान किया गया हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही हैं। बारिश के चलते ही इस 100 साल पुराने मकान गिरने की खबर आयी हैं। और प्रदेश भर से लगातार ऐसी घटनाएं निकल कर आ रही हैं। सरकार और प्रशासन दोनों पूरी तरह से अलर्ट हैं। बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद करने के भी आदेश दे दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV