दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को सम्बोधित किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कई बड़े बयान दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार और भाजपा पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दुर्भावनावस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की दुर्भावना और द्वेष वाली ही राजनीती है जिसके कारण मेरे ऊपर तिरंगा यात्रा निकालने पर कई मुकदमे थोप दिए गए।
उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार मुझसे दुश्मनी रखती हैं, मेरे ऊपर कुल 18 फर्जी मुकदमे लिख दिए गए। आप नेता संजय सिंह ने इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यूपी के युवाओं के लिए बड़ा एलान किया है, हमारी सरकार बनने पर हर साल 10 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। इसके साथ ही बेरोजगारों को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।
उन्होंने अपने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह भी जानकारी दी कि यूपी में 2 जनवरी को आम आदमी पार्टी की बड़ी रैली होने वाली है। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी को सीएम केजरीवाल रैली को संबोधित करेंगे। 2 जनवरी को ‘यूपी में रोजगार गारंटी के तहत महारैली का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को लेकर और बेरोजगारी की समस्या पर भी बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘आप’ की सरकार बनने पर भारी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। संजय सिंह ने सीटों की संख्या को भी लेकर अहम ऐलान किया उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कुल 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।