Lucknow: AAP सांसद Sanjay Singh ने की गोमती नदी की सफाई, बोले- बढ़ रहा तिरंगा शाखा का कारवां

तिरंगा शाखा के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया. अभियान के अंतर्गत AAP कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में गोमती नदी की सफाई की.

Desk : तिरंगा शाखा के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया. अभियान के अंतर्गत AAP कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में गोमती नदी की सफाई की.

आप कार्यकर्ताओं द्वारा आज गोमती तट पर सरोवर सफ़ाई का अभियान चलाया गया. इसकी जानकारी खुद यूपी के आप प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट कर दी. यहां पर उन्होने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि तिरंगा शाखा का कारवां बढ़ रहा है. इस अभियान के साथ कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन मूल्यों,सिद्धांतों पर चर्चा भी की.

गौर हो कि AAP ने 1 जुलाई को लखनऊ से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की थी. लखनऊ के AAP कार्यालय पर तिरंगा शाखा का शुभारंभ हुआ था. आप के तरफ से 1000 स्थानों पर तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया था. आप का कहना है कि शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक तिरंगा शाखा का शुभारंभ किया गया है.

Related Articles

Back to top button