लखनऊ: अखिलेश यादव का बड़ा हमला- बीजेपी सरकार हर मुद्दे पर फेल, जातीय जनगणना कराए सरकार

यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु हो रहा है। यूपी विधानसभा के बाहर शिवपाल यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों का हल्ला बोल जारी है। सपा विधायक हाथ में पोस्टर,बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में यूपी विधानसभा का बजट सत्र भारी हंगामेदार हो सकता है।

लखनऊ. यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु हो रहा है। यूपी विधानसभा के बाहर शिवपाल यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों का हल्ला बोल जारी है। सपा विधायक हाथ में पोस्टर,बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में यूपी विधानसभा का बजट सत्र भारी हंगामेदार हो सकता है। यूपी विधानसभा का बजट सत्र से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और जातीय जनगणना कराने की मांग की। अखिलेश यादव ने कहा CM दूसरे प्रदेश से हैं,उन्हें जातीय जनगणना से मतलब नहीं।

यूपी विधानसभा का बजट सत्र की कार्यवाही शुरु होने से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कई कड़े प्रहार किये। अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी झूठी सरकार है, नौकरी में भेदभाव कर रही सरकार, सभी संस्थाओं को बर्बाद कर रही सरकार, इस सरकार ने गांव-गरीब को लूट लिया, BJP सरकार जातीय जनगणना कराए। CM दूसरे प्रदेश से हैं,उन्हें जातीय जनगणना से मतलब नहीं।

अखिलेश यादव ने कहा किसान, नौजवान सभी इस सरकार में परेशान हैं, किसानों को बीजेपी सरकार ने धोखा दिया है, बीजेपी सरकार हर मुद्दे पर फेल है, यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, इंवेस्टर समिट से कोई निवेश नहीं आएगा। जो गमले नहीं बचा पाए वो सपने देख रहे हैं।

बता दें, शिवपाल यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों का प्रदर्शन जारी है। शिवपाल यादव, मनोज पांडेय समेत सभी विधायक मौजूद हैं। पुलिस, मार्शल के साथ सपा विधायकों की नोकझोंक हुई। सपा विधायक हाथ में पोस्टर,बैनर लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा विधायकों के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई हैं।

Related Articles

Back to top button