सावधान! कोहरे का कहर, ये फ्लाइटें हुई रद्द, कई डिले, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ एयरपोर्ट के पीआरओ रुपेश ने भारत समाचार से बात करते हुए बताया कि कोहरे की वजह से छह उड़ाने देर से चल रही हैं।

लखनऊ सहित पूरे यूपी में कोहरे का कहर जारी है। जिसकी वजह से कई उड़ानें निरस्त हो गई हैं। लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर भी कोहरे की वजह से करीब छह फ्लाइटें लेट हैं। एयरपोर्ट पर आए यात्री कैब बुक कराने लगे तो कैब की बुकिंग भी निरस्त हो जा रही थी। जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात यात्रियों की भीड़ लग गई।

ये उड़ाने रद्द  

लखनऊ एयरपोर्ट के पीआरओ रुपेश ने भारत समाचार से बात करते हुए बताया कि कोहरे की वजह से छह उड़ाने देर से चल रही हैं। जबकि तीन विमानों की सफल लैंडिंग हो गई है। जबकि दो फ्लाइट रद्द हो गई है। इसमें 6E-279 लखनऊ अहमदाबाद और 6E-7928 लखनऊ आगरा रद्द हो गई है। 

इन फ्लाइट्स का समय परिवर्तित

6E-7935 लखनऊ इलाहाबाद 1.30 घंटे, 6E-6281 लखनऊ दिल्ली 2 घण्टे, QP 1526 लखनऊ मुम्बई 1.15 घण्टे, 6E-5263 लखनऊ मुम्बई 2 घण्टे, 9I810 लखनऊ गोरखपुर 1 घंटे, AI-626 लखनऊ मुम्बई 1.30, I5738 लखनऊ पुणे 4 घंटे और I5330लखनऊ दिल्ली 5 घटे लेट हैं।

Related Articles

Back to top button