
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर, प्रदेश के विभाग पूरे एक्शन मोड में काम कर रहे हैं। खबर यह है कि उत्तर प्रदेश का लोक निर्माण विभाग कई जिलों में खराब सड़कों की जल्द मरम्मत करा सकता है। दरअसल, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या में सोशल मीडिया साइट कू के जरिये इस बात कि जानकारी दी है।
कू पर किये गए अपने पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ”स्थानीय जनता द्वारा संबंधित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से की गई मांग को पूरा करते हुए लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश।” इसके साथ ही उन्होंने PWD उत्तर प्रदेश को इंगित करता हुआ एक तस्वीर भी सांझा किया और लिखा,”जनपद आगरा में अछनेरा झुण्डाबाई मार्ग के आबादी भाग में सीसी रोड बनवाये जाने हेतु ₹44.29 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।”
उन्होंने सोशल मीडिया साइट कू पर किये गए अपने अगले पोस्ट में लिखा,”बेहतर सड़कों के मामले में प्रदेश को देश का नम्बर-1 राज्य बनाये जाने हेतु प्रयत्नरत है, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश।” पोस्ट में आगे उन्होंने बावत जानकारी दी कि जनपद संतरविदास नगर (भदोही) में भरतपुर से संवरा जीटी रोड मार्ग का मरम्मतीकरण/मजबूतीकरण कराये जाने हेतु ₹76.16 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई।