Lucknow: 20-21 दिसंबर को विकास नगर में आयोजित होगा अटल स्वास्थ्य मेला

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 20 और 21 दिसंबर को विकास नगर के मिनी स्टेडियम में निःशुल्क अटल स्वास्थ्य मेला-6 का आयोजन किया जाएगा।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 20 और 21 दिसंबर को विकास नगर के मिनी स्टेडियम में निःशुल्क अटल स्वास्थ्य मेला-6 का आयोजन किया जाएगा।

इस स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करना और समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से पिछले पांच वर्षों की तरह इस वर्ष भी स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मेला में उपलब्ध सेवाएं:

  • निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण: राजकीय और निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था: महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी।
  • दिव्यांग जनों के लिए सहायता: दिव्यांग जनों के लिए ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग और अन्य उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
  • कैंसर की जांच: सर्वाइकल, स्तन कैंसर, मैमोग्राफी और अन्य कैंसर की जांच की जाएगी।
  • आयुष्मान कार्ड: लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे।
  • विशेष चिकित्सा सेवाएं: हृदय रोग, कैंसर, नेत्र रोग, दंत चिकित्सा, गुर्दा संबंधी रोग, मधुमेह, श्वास संबंधी रोग जैसी समस्याओं के लिए विशेष चिकित्सा उपलब्ध होगी।

स्वास्थ्य मेले में शामिल अस्पताल और विभाग:

  • एस.जी.पी.जी.आई., मेडिकल कॉलेज और 100 से अधिक निजी अस्पतालों के स्टाल्स लगाए जाएंगे। इनमें प्रमुख अस्पतालों में मेदांता हास्पिटल, अपोलो मेडिक्स, चंदन हास्पिटल, मेयो हास्पिटल, मैक्स हास्पिटल और अन्य कई प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं।

पिछले वर्ष का रिकॉर्ड:

पिछले वर्ष लगभग 23,000 जरूरतमंद लोगों ने इस मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया था। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग इस मेले से लाभान्वित होंगे।

विशेष विभाग और स्टाल:

  • ई.सी.जी., एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी, रक्त जांच, ब्लड सुगर, एच.आई.वी, और पैथोलॉजिकल टेस्ट भी निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे।
  • आयुष्मान भारत कार्ड, टीकाकरण, नशा उन्मूलन, आर्युवेद, यूनानी, योग, और नेचुरोपैथी के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button