
शुक्रवार को सुबह ओपी राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया कि राष्ट्रपति चुनाव में वे एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु के समर्थन में वोट देंगे। हालांकि उन्होंने सपा के साथ गठबंधन तोड़ने से फिलहाल इनकार किया। उन्होने कहा जब तक अखिलेश गठबंधन चलाते हैं, तब तक वे उनके साथ हैं।
ओपी राजभर ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि हम सपा के साथ गठबंधन में हैं, गठबंधन टूटा नहीं है। सपा जब तक साथ है हम उनके साथ हैं। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उनके 6 विधायक NDA की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू जी को वोट देंगे। सिर्फ राष्ट्रपति चुनाव के लिए ही NDA को समर्थन किया है।
इस दौरान उन्होंने यशवंत सिन्हा के लखनऊ आने पर अखिलेश यादव द्वारा मीटिंग में उन्हें न बुलाये जाने पर नाराजगी भी जताई। इस पर उन्होंने कहा की अखिलेश ने मीटिंग में जयंत चौधरी को बुलाया मगर मुझे नहीं बुलाया। अब आगे से मैं सपा को कोई सलाह नहीं दूंगा।








