लखनऊ: चुनाव में मिली हार के बाद बीएसपी का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर…

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी संगठन की बैठक लेते हुए कई अहम निर्णय लिए है। उन्होंने पार्टी संगठन में प्रदेश स्तर पर तीन प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। बाबू मुनकाद अली, राजकुमार गौतम और विजय प्रताप को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

मुनकाद अली से पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बने रहेंगे उनके साथ राम जी गौतम को भी लगाया गया है।

बैठक में मायावती ने चुनाव की समीक्षा की और कहा कि सभी कार्यकर्ता आगे की तैयारियों में मजबूती से जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में काम करने वालों को आगे बढ़ाया जाएगा और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सचेत किया।

Related Articles

Back to top button
Nový recept: Jak se zbavit Záchrana rajčat: bojování s letním krupobitím Letní životní trik: Stačí 2 lžíce a vaše boty budou 5 tipů, jak udržovat Uvařte si nadýchané