Lucknow Building Collapse: मलबे में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, DGP बोले- अभी 10 से 12 घंटे तक चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

लखनऊ बिल्डिंग हादसे पर बड़ा अपडेट सामने आया है। डीजीपी डीएस चौहान ने कहा अभी 10 से 12 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा। अभी अंदर 5 लोग फंसे हुए हैं। मलबे में दबे लोगों को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश जारी है। अलाया अपार्टमेंट की 2 मंजिल ड्रिल की जा चुकी है।

लखनऊ. लखनऊ बिल्डिंग हादसे पर बड़ा अपडेट सामने आया है। डीजीपी डीएस चौहान ने कहा अभी 10 से 12 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा। अभी अंदर 5 लोग फंसे हुए हैं। मलबे में दबे लोगों को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश जारी है। अलाया अपार्टमेंट की 2 मंजिल ड्रिल की जा चुकी है। दो फ्लोवर से रास्ता बनाया जा चुका है, तीसरे फ्लोवर से रास्ता बनाने का काम जारी है। बता दें, मौके पर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक बिल्डिंग मलबे में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में दबे लोगों के परिजन दुआएं कर रहे हैं। परिजन लगातार अपनों के लिए दुआएं कर रहे हैं। नम आंखों से परिवार के लोग अपनों के सुरक्षित होने की दुआएं कर रहे हैं। हजरतगंज स्थित अलाया अपार्टमेंट ताश के पत्ते की तरह ढह गया है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है, बिल्डिंग का मलबा हटाया जा रहा है, बिल्डिंग करीब 10 साल पुरानी बताई जा रही है।

लखनऊ में हजरतगंज में 5 मंजिला अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया है। मौके पर लोगों का निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। घायलों को सिविल अस्पताल और केजीएमयू में भर्ती किया जा रहा है। भूकंप के कारण बिल्डिंग गिरने का अनुमान जताया जा रहा है। बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। ये हादसा हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन में आर्मी, NDRF और SDRF की दर्जनों टीमों को लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV