
लखनऊ : मलिहाबाद में 32 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दिनेश कुमार है, जो दुबग्गा क्षेत्र का निवासी है। दिनेश को मलीहाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया।
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 21, 2025
लखनऊ : मलिहाबाद में युवती की हत्या का मामला
पुलिस ने 1 आरोपी दिनेश कुमार को किया गिरफ्तार
दुबग्गा निवासी आरोपी की गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी अभी भी फरार
लूट और दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्या
हत्याकांड में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा बरामद
सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद… pic.twitter.com/aDeerAkiwK
आरोपी दिनेश और मुख्य आरोपी ऑटो चालक अजय का आपस में भाई-भाई का रिश्ता है। दिनेश पर पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि फरार मुख्य आरोपी अजय पर 23 मुकदमें दर्ज हैं। दोनों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।
इस जघन्य हत्या का कारण लूट के बाद महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास था। महिला ने इसका विरोध किया, जिससे गुस्साए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिस पर बैठाकर महिला को अगवा किया गया था।
पुलिस ने आलमबाग से लेकर मलिहाबाद तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी अजय अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।